Emotional Sad Shayari
सारी उम्र काट दी उस को मनाने में
उसको मज़ा आता था रूठ जाने में,
प्यार तो उसके लिए बस एक खेल था
उसका रोज़ हर किसी दूसरे के साथ मेल था।
वो आए है मेरी जिंदगी ने गुलाब की तरह
पर गुलाब के साथ काटें भी आते है,
कुछ लोग नही रहते है उमर भर साथ
पर अपनी खुशबू छोड़ जाते है।
मेरी खामोशी तेरा जवाब मांग रही है
मोहब्बत अब भी इंतजार मांग रही है,
उमर हो गई तेरी राह देखते देखते
ये आंखे अब भी तेरा प्यार मांग रही है।
हर रात उसका इंतजार लाती है
उसकी याद बहुत सताती है,
दूर होकर भी
उसकी यादें उसके होने का अहसास दिलाती है।
दूर तो जाना ही था तुमको
अपने दर्द भी साथ ले जाती,
छोड़ गई बीच राह में प्यार की
आधा क्यों मारा, पूरा ही मार जाती।
Dard Sad Shayari
हर मोड़ पे अक्स तेरा छाया रहे
वो तेरा होकर भी पराया रहे,
दिल में बसा के दिल से निकाले कोई तुझे
टूटा हुआ दिल का कोई न सहारा रहे।
मेरे दिल में प्यार के अरमान क्यू जगाया
जब मोहब्बत थी किसी और से तो मुझसे क्यू जताया,
इस्तमाल कर के छोड़ दिया मुझे
जब प्यार नही था तो जिंदा लाश क्यों बनाया।
दिल बैचैन है आंखों में किस्से पुराने है
मेरे हाथ हम दोनों की फोटो थामे है,
मेरे, तेरे साथ सोचे हर ख्वाब धुंधले हो जाने है
अब उनके किसी और के साथ याराने है।
तू कहे तो चांद हाथों पे उठा लूं
तेरी तरह झूठी कसमें खा लूं,
तोड़ दूं मैं भी तेरा दिल
मेरी तरह नाकामयाब आशिक तुझ को बना लूं।
ये क्या मोहब्बत की दुनिया में जुनून तलाश करना
जैसे मरने से पहले जिंदगी की भूख तलाश करना,
ये क्या चुपचाप तकिए से लिपटा के आंखों भरना
जब दिल टूट ही गया है फिर क्यों उसमें सुकून तलाश करना।
Alone Sad Shayari
दिन अब ऐसे गुजारते है हम
जैसे तुम कभी साथ थे ही नही,
तुम्हारे साथ जीना अब
तुम्हारे बिना जीने से अच्छा लगता है।
अब किसी का सहारा नही है
दिल जिद्दी है पर आवारा नही है,
किस्मत में लिखी है जब तन्हाई
खुद का सहारा है अब बेसहारा नहीं है।
दिल में दर्द है तन्हाई का
गम है तुमसे जुदाई का,
रो पड़ती है आंखे अब भी
जब साया आता है तुम्हारी यादों की परछाई का।
लंबे रास्ते का मुसाफिर हूं
तेरे प्यार का मैं काफिर हूं,
तुझ में मैं अब भी बस्ता हूं
तेरे प्यार के लिए अब भी मैं सस्ता हूं।
अपने प्यार के धागे कच्चे थे
तेरी बेवफाई के किस्से सच्चे थे,
हमने तुझे प्यार किया ही क्यू
तन्हा थे पर अकेले ही अच्छे थे।
Zindagi Sad Shayari
हर मोड़ पर रंग दिखाती है
जिन्दगी खूब रुलाती है,
जो पास हो उसपे बेरुखी
और जो दूर जो उसे पाना चाहती है।
जिंदा हूं भी तो जिंदगी का क्या काम है
रोज़ नए ज़ख़्म ही जिंदगी की पहचान है,
रोज़ उसी की यादें जो हमसे अनजान है
जिंदगी देती है असली दर्द मौत तो यूं ही बदनाम है।
बिना नीद की आंखे लिए रात भर जागना
उसका फोटो फोन में रात भर ताकना,
दो पल की मोहब्बत उसके साथ
और सारी ज़िन्दगी उसकी यादों में काटना।
कुछ खास हो तो बताऊं भी
कोई किस्सा जिंदगी का सुनाऊं भी,
रोज़ वही तुम और तुम्हारी यादें
कुछ नया हो तो दिल को बहलाऊं भी।
रोज़ नई सुबह एक शुरुआत लाती है
बीते बातों को भुला जाती है,
लड़खड़ाकर फिर से चलना सिखाती है
जिंदगी ऐसे ही इम्तेहान दिखाती है।
Sad Dosti Shayari
रिश्ता जैसे बिखर रहा हो
और हम मोती की तरह पिराने में लगे हो,
वो जैसे किसी के दोस्त बन रहे हो
और हम उनको अपना बनाने में लगे हो।
उसकी चाहत हमे ये समझाने लगी है
दोस्ती में उसकी बेवफाई नजर आने लगी है,
जो कहती थी रह नही सकती मेरे बिना
अब वो किसी ओर से दोस्ती निभाने लगी है।
तेरी कसम तेरी दोस्ती भुला दिया है
तेरे बाद ना किसी को दिल में जगह दिया है,
टूटा जो एक बार दिल मेरा
उस दिल को टूटा ही रहने दिया हैं।
कभी नहीं सोचा था तुम छोड़ के जाओगे
मेरी मुस्कुराहटों को छीन के ले जाओगे,
रात भर अपनी यादों में जगाओगे
अपनी दोस्ती यूं निभाओगे।
दोस्ती वो है,जो सुकून देती है
अब हर याद बस दर्द देती है,
साथ रहती है तो दावा होती है
दूर रहकर दोस्ती बस सज़ा देती है।
Kismat Se dard Wali Sad shayari
यहां किसको नुकसान पहुंचाना है
दर्द तो प्यार में बिछड़ने का बहाना है,
जब खुद ही सोच लिया दूर जाना है
तो किस्मत को क्यों बीच में लाना है।
जब किस्मत में लिखी थी जुदाई
तब तुमने क्यूं आस झूठी दिलाई,
हमने तो सोचा था ज़िन्दगी तुममें
फिर क्यों लिख दी तुमने जुदाई।
किस्मत के भरोसे प्यार नहीं होता
बिना करे प्यार का इजहार नहीं होता,
दिखानी पड़ती है हिम्मत प्यार में
इशारों से कोई प्यार साकार नहीं होता।
किस्मत को पलट देते
अगर तुम साथ देती,
सब से है लड़ लेते
अगर तुम अपना होने का एहसास देती।
मेरी किस्मत के जो पन्ने फट गए
किताब भी वो हमने जला दी,
जब होनी नहीं थी वो मेरी
तो हर आस दिल से हमने मिटा दी।
Sad Shayari 2 Line
तुमसे मिले थे ,तो दिल तुम्हे पाना चाहता है।
तुम गए दूर, अब रोज बिछड़ने का ख्वाब आता है।
वक़्त के साथ, सब बदल जाता है।
जो आज अपना है, वो कल पराया हो जाता है।
चुप रहे, तो किसी ने खबर नहीं ली।
और बोल पड़े, तो कोई हमें समझा नहीं।
दिल को दुखाना, तुम्हारा काम था।
मुझ से बदला लेने वाले में, तुम्हारा भी नाम था।
तुम मुझ से, दूर गए मुझे बहुत गिला है।
छोड़ो गिला करके भी हमें क्या मिला है।
Sad Breakup Shayari
दिल अब और कितना दर्द सहेगा
कब तक उसकी यादों में जिएगा,
आंसू कब तक उसकी याद में आयेंगे
क्या जाने के बाद भी वो अपनी यादों से ज़ुल्म करेगा।
उसकी आंखों में झांक कर देखा था मैंने
बेवफाई साफ नजर आई थी,
ऐतबार किया मैने क्यूंकि
उसकी झूठी बातों में सच्चाई थी।
सिक्कों की तरह बिखर गए हम
उसको किसी और के साथ देखकर,
जिसको बांधा था हमने
नोटो की गड्डी की तरह।
बेवफाई के किस्सों में जो मशहूर थे
बदकिस्मती से हम ही उनके महबूब थे,
हाथ लगाते तो गुनहगार हो जाते
हाथ कैसे ना लगाते हम मजबूर थे।
हर एक पल में तुझे चाहा
तूने ही साथ का ख़्वाब दिखाया,
तूने अपना जहां अलग बसाया
मैं वही हूं जहां तू मुझको तन्हा छोड़ आया।
गैरो से क्या गिला
दोस्त ने हमे कब अपना समझा है,
जिंदगी ने कई चेहरे दिखा दिए
हर धोखेबाज चेहरे के पीछे दोस्त अपना ही निकला है।
Sad Barish Shayari
वो जब धीमे धीमे होती है
जब वो बंजर जमीन छूती है,
पहली बारिश हमेशा
पुरानी यादें भिगोती है।
दुखी मन में सैलाब आ गया
जो दूर था पास आ गया,
वो मिला तो लगा था पहली बारिश
अब इस दिल में बंजर छा गया।
वो जब धीमे धीमे चलती थी
पहली बारिश सी लगती थी,
अब दिल में ग़म का अंबार है
बारिश में आंखे भीगने को तैयार है।
बारिश में मिट्टी का सौंधापन कमाल है
जैसे हिरणी की अनोखी चाल है,
तुम छोड़ के चली गई दूर बारिश के मौसम में
आज फिर वही बारिश फिर तुम्हारा ख्याल है।
बारिशों का मौसम उदासी के साथ आया है
उसके साथ पहली बारिश साथ लाया है,
उसका भीगना बिना छतरी के
आज वो पल बहुत याद आया है।
Sad Bewafa Shayari
उसके साथ सारा ज़माना है
जिसके साथ हमने जीना मरने का ठाना है,
मेरे साथ होकर भी वो पराई है
उसके इस प्यार में प्यार होकर भी बेवफाई है।
उस की तरह बेवफाई की चादर ओढ़ लूं
किसी को जीने मरने को ऐसे ही छोड़ दूं,
तुमसे मोहब्बत की कसमें खा के किसी और का हो जाऊं
फिर मैं भी तुम्हारी तरह किसी और को रातों में रुलाऊँ।
सारी दुनिया से क्या मतलब, बाहों में हो तेरी मेरा घर
सपना था हसीन पर बन गया एक डर,
जब आया हकीकत में कोई और
सपनों का घर गया उजड़।
मेरे पास एक मौत का सामान अभी बाकी है
उजड़ गया है सब अभी एक पैगाम बाकी है,
कुछ और मोहलत दे दे आए जिंदगी
अभी मोहब्बत में बेवफाई का इंतकाम बाकी है।
किसी से मोब्बत करना,और वफ़ा की उम्मीद लगाना
जैसे गुलाब के फूल को बिना काटों के चाहना
मोहब्बत में किसी पे मर के भी
मोहब्बत करना और जिंदा रह जाना।